राष्ट्रीय मिशन फॉर मेंटरिंग (NMM) पोर्टल पर कला विषय में रोजगार एवं करियर मार्गदर्शन सत्र आयोजित

दुर्ग/छत्तीसगढ़। राष्ट्रीय मिशन फॉर मेंटरिंग (National Mission for Mentoring – NMM) के अंतर्गत 6 नवंबर 2026 को NMM पोर्टल पर कला (Arts) विषय में रोजगार एवं करियर मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का उद्देश्य कला संकाय के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, रोजगार के अवसरों तथा विभिन्न करियर विकल्पों के प्रति जागरूक करना और उन्हें उचित मार्गदर्शन प्रदान करना था।

सत्र में K. Sharda, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 से सम्मानित शिक्षिका एवं राष्ट्रीय मिशन फॉर मेंटरिंग (NMM) की मेंटर ने मार्गदर्शक की भूमिका निभाई। उन्होंने आमंत्रित वक्ता डॉ. कृष्णपाल राणा, व्याख्याता, जिला उत्तर बस्तर कांकेर के साथ कला विषय से जुड़े रोजगार एवं करियर के विभिन्न अवसरों पर चर्चा की।
सत्र के दौरान कला विषय के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध उच्च शिक्षा के विकल्पों, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, शिक्षण क्षेत्र, रचनात्मक क्षेत्रों तथा सरकारी एवं निजी क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं पर जानकारी साझा की गई। विद्यार्थियों को अपनी रुचि, योग्यता एवं कौशल के अनुरूप करियर का चयन करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को विषय आधारित जानकारी के साथ-साथ भविष्य की दिशा तय करने में सहयोग प्रदान किया गया।
राष्ट्रीय मिशन फॉर मेंटरिंग (NMM) के पोर्टल पर आयोजित यह सत्र विद्यार्थियों के शैक्षिक एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास रहा।



Comments