ज़रूरतमंद एवं मेधावी विद्यार्थियों के लिए FFE स्कॉलरशिप 2026-27 के आवेदन 1 अगस्त से शुरू

देशभर के आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी विद्यार्थियों के लिए फाउंडेशन फॉर एक्सीलेंस (FFE) द्वारा वर्ष 2026-27 की छात्रवृत्ति योजना के ऑनलाइन आवेदन 1 अगस्त

2026 से प्रारंभ होंगे। इस योजना के अंतर्गत प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले बी.ई./बी.टेक., एमबीबीएस एवं लॉ के विद्यार्थियों को पात्रता के आधार पर प्रति वर्ष ₹50,000 तक की छात्रवृत्ति पाठ्यक्रम पूर्ण होने तक प्रदान की जाएगी।
छात्रवृत्ति के लिए अभ्यर्थी का 12वीं में न्यूनतम 70 प्रतिशत अंक, अभिभावक की वार्षिक आय ₹4 लाख तक तथा संबंधित प्रवेश परीक्षा में निर्धारित रैंक होना आवश्यक है। इंजीनियरिंग के लिए JEE (Main) रैंक 1,30,000 तक अथवा CGPET रैंक 4000 तक, मेडिकल के लिए NEET रैंक 50,000 तक तथा लॉ के लिए CLAT रैंक 7000 तक मान्य होगी। सभी पात्रता शर्तों का एक साथ पूरा होना अनिवार्य है।
FFE की स्थापना वर्ष 1994 में अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में डॉ. प्रभु गोयल द्वारा की गई थी। यह एक गैर-सरकारी संस्था है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। संस्था को व्यक्तिगत दानदाताओं, कॉर्पोरेट संस्थानों, पूर्व छात्र-छात्राओं तथा अन्य सहयोगियों का समर्थन प्राप्त है।
संस्था के अनुसार वर्ष 2025-26 में लगभग 22,498 विद्यार्थियों को ₹116 करोड़ की छात्रवृत्ति प्रदान की गई थी। वहीं स्थापना से अब तक 50,391 विद्यार्थियों को कुल ₹644 करोड़ की सहायता दी जा चुकी है। वर्ष 2026-27 में 8,000 से अधिक नए विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने का लक्ष्य है तथा कुल लगभग ₹125 करोड़ की छात्रवृत्ति वितरित किए जाने की संभावना है।
छात्रवृत्ति के अतिरिक्त विद्यार्थियों को संचार कौशल, अंग्रेज़ी बोलने का प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन, मेंटरिंग, मॉक इंटरव्यू, वित्तीय योजना एवं करियर विकास संबंधी प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाता है।
FFE का मुख्य कार्यालय बेंगलुरु में स्थित है तथा देशभर में 700 से अधिक स्वयंसेवी फैसिलिटेटर्स विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हैं। विद्यार्थियों का चयन फैसिलिटेटर की अनुशंसा के आधार पर किया जाता है तथा चयनित विद्यार्थियों को जनवरी से मार्च 2027 के बीच छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
अधिक जानकारी एवं मार्गदर्शन के लिए संपर्क करें:
Mr. Radha Krishan Sarda
FFE Facilitator, Chhattisgarh
मो.: 8319944518
ऑनलाइन आवेदन 1 अगस्त 2026 से प्रारंभ होकर 31 दिसंबर 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक विद्यार्थी FFE की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।




Comments