दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध, पात्र हितग्राही उठा सकते हैं लाभ

राजनांदगांव। दिव्यांगजन कौशल, विकास, पुनर्वास एवं सशक्तिकरण समेकित क्षेत्रीय केंद्र (सीआरसी), नागपुरटोला द्वारा प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र के माध्यम से दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की सुविधा दी जा रही है।

इस योजना के अंतर्गत पात्र दिव्यांगजन एवं 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आवश्यकता के अनुसार कृत्रिम अंग (Artificial Limb), मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, वॉकर, रोलेटर, बैसाखी, वॉकिंग स्टिक, डिजिटल श्रवण यंत्र (Hearing Aid), स्मार्टफोन विद स्क्रीन रीडर, सुगम्य छड़ी, सिलिकॉन कुशन, नी-ब्रेस, कॉलर, लम्बर बेल्ट सहित अन्य सहायक उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।
इस सुविधा का लाभ लेने के लिए पात्र हितग्राही अपने आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र/यूडीआईडी कार्ड, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड (जहां आवश्यक हो) एवं पासपोर्ट आकार का फोटो लेकर संपर्क कर सकते हैं।
प्रशासन ने पात्र दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण सरकारी सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने जीवन को अधिक सुगम एवं आत्मनिर्भर बनाएं।




Comments