top of page
Search

राष्ट्रीय दिव्यांगजन हेल्पलाइन से मिल रही है योजनाओं, अधिकारों और सेवाओं की जानकारी

Writer: k sharda
k sharda
Jul 2
1 min read

दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय दिव्यांगजन हेल्पलाइन (1800-121-4500) संचालित की जा रही है। इस टोल-फ्री हेल्पलाइन के माध्यम से दिव्यांगजन तथा उनके परिजन विभिन्न योजनाओं, अधिकारों और सेवाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

हेल्पलाइन पर UDID कार्ड, दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम (RPwD Act), केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, शिकायत एवं सुझाव, पुनर्वास सहायता, शिक्षा, रोजगार तथा सहायक उपकरणों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाती है।

यह सेवा सोमवार से शनिवार, प्रातः 9:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए दिव्यांगजन एवं उनके परिजन टोल-फ्री नंबर 1800-121-4500 पर संपर्क कर सकते हैं या www.disabilityaffairs.gov.in⁠� वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।

 
 
 

Comments


Post: Blog2_Post

©2022 by shardaclasses. Proudly created with Wix.com

bottom of page