top of page
Search

राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने लिया ऑनलाइन सत्र में भाग

Writer: k sharda
k sharda
Oct 4
1 min read

राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने लिया ऑनलाइन सत्र में

विद्यार्थियों को रोजगार एवं करियर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से National Mission for Mentoring (NMM) के अंतर्गत Microsoft Teams के माध्यम से ऑनलाइन Guidance Session आयोजित किया गया।


इस ऑनलाइन सत्र में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों के शिक्षक एवं विद्यार्थी शामिल हुए। इसके साथ ही देश के अन्य राज्यों के शिक्षक भी ऑनलाइन माध्यम से इस सत्र से जुड़े और विशेषज्ञों द्वारा दिए गए मार्गदर्शन का लाभ लिया। इससे सत्र को व्यापक एवं राष्ट्रीय स्तर का मंच मिला।


सत्र में K. Sharda, Mentor, National Mission for Mentoring एवं President Awardee Teacher, ने विद्यार्थियों को करियर निर्माण, रोजगार के अवसरों और भविष्य की बेहतर तैयारी के संबंध में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप करियर विकल्प चुनने तथा उपलब्ध अवसरों का उचित लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम में कृषि एवं वाणिज्य विषय के विशेषज्ञों ने भी विद्यार्थियों को विभिन्न रोजगार अवसरों, प्रतियोगी परीक्षाओं और संबंधित क्षेत्रों में करियर की संभावनाओं की जानकारी दी। Archana Baghel, Assistant Statistics Officer, Agriculture Department, Chhattisgarh तथा Vivek Dhurve, Lecturer, District Balod (Chhattisgarh) ने अपने-अपने विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।


इस दौरान जुड़े छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से संवाद कर अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए। National Mission for Mentoring के अंतर्गत आयोजित यह ऑनलाइन सत्र विद्यार्थियों को विशेषज्ञों से जोड़ने और उन्हें रोजगार एवं करियर के लिए सही दिशा प्रदान करने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा।

 
 
 

Recent Posts

See All
राष्ट्रीय मिर्गी दिवस: जागरूकता, सहयोग और संवेदनशीलता से दूर होगा सामाजिक भेदभाव

17 नवंबर 2026। प्रतिवर्ष 17 नवंबर को राष्ट्रीय मिर्गी दिवस (National Epilepsy Day) मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य मिर्गी रोग के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना, इससे जुड़े अंधविश्वासों एवं भ्रांतिय

 
 
 

Comments


Post: Blog2_Post

©2022 by shardaclasses. Proudly created with Wix.com

bottom of page