शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खेदामारा में बच्चों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा संचालित ‘साइबर जागृति अभियान’ के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खेदामारा संकुल बासींन विकासखंड व जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों को साइबर अपराधों, ऑनलाइन सुरक्षा तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के संबंध में जागरूक किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, OTP किसी के साथ साझा न करें, अनजान APK लिंक डाउनलोड न करें तथा अनजान WhatsApp वीडियो कॉल से सावधान रहें। विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचने और किसी भी प्रकार की साइबर घटना होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर संपर्क करने की जानकारी भी दी गई।
जागरूकता गतिविधि के अंतर्गत बच्चों ने छत्तीसगढ़ पुलिस की ‘साइबर जागृति अभियान’ सेल्फी फ्रेम का उपयोग करते हुए सामूहिक रूप से सेल्फी ली और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने कहा कि “मैं जागरूक हूँ, आप भी जागरूक बनें” और समाज में साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया।
यह गतिविधि बच्चों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित और सतर्क रहने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रही।




Comments