सत्या स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026: उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को मिलेगा आर्थिक सहयोग

रायपुर। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए सत्या स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026 के तहत छात्रवृत्ति का अवसर उपलब्ध है। यह कार्यक्रम पात्र विद्यार्थियों को चयनित स्नातक (Undergraduate) एवं इंटीग्रेटेड मास्टर डिग्री कार्यक्रमों में अध्ययन के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करता है।

छात्रवृत्ति के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को वार्षिक पाठ्यक्रम शुल्क का 100 प्रतिशत तक सहयोग दिए जाने के साथ-साथ आवास एवं भोजन संबंधी सहायता भी प्रदान की जा सकती है। यह लाभ निर्धारित छात्रवृत्ति दिशा-निर्देशों एवं पात्रता शर्तों के अधीन होगा।
कार्यक्रम में छात्राओं, खिलाड़ियों, दिव्यांगजन (PwDs), अनाथ विद्यार्थियों तथा एकल अभिभावक के बच्चों को प्राथमिकता दिए जाने का प्रावधान है।
इच्छुक विद्यार्थी छात्रवृत्ति की पात्रता, उपलब्ध पाठ्यक्रम, आवेदन प्रक्रिया एवं विस्तृत दिशा-निर्देशों की जानकारी के लिए CapSarathi की वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन करने अथवा आवेदन की स्थिति जांचने के लिए Buddy4Study के माध्यम से भी जानकारी उपलब्ध है।
विस्तृत जानकारी: www.capsarathi.com
आवेदन/स्टेटस: www.buddy4study.com/page/satya-scholarship-program
छात्रवृत्ति संबंधी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 91727 06031 पर सोमवार से शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। ई-मेल के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है: satyascholarship@buddy4study.in



Comments