सांकेतिक भाषा से समावेशी शिक्षा की ओर विषय पर विशेष वेबिनार आयोजित

भाषा से समावेशी शिक्षा की ओर विषय पर विशेष वेबिनार आयोजित
दुर्ग। विश्व मूक-बधिर दिवस एवं अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर 27 सितंबर 2026 को “सांकेतिक भाषा से समावेशी शिक्षा की ओर” विषय पर विशेष ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार का उद्देश्य सांकेतिक भाषा के महत्व को समझाना तथा मूक-बधिर विद्यार्थियों के लिए शिक्षा को अधिक समावेशी, सुलभ और समान अवसरों वाला बनाना रहा।
कार्यक्रम में K. Sharda, मेंटर–National Mission for Mentoring (NMM), राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका एवं समावेशी शिक्षा की समर्थक, ने वक्ता के रूप में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सांकेतिक भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि मूक-बधिर विद्यार्थियों की शिक्षा, अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास और सामाजिक सहभागिता का महत्वपूर्ण आधार है।
वेबिनार में सांकेतिक भाषा की आवश्यकता एवं महत्व, समावेशी शिक्षा में शिक्षकों की भूमिका, डिजिटल तकनीक एवं सुलभ शैक्षणिक संसाधन तथा मूक-बधिर विद्यार्थियों के अधिकार, अवसर और सामाजिक समावेशन जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
K. Sharda ने शिक्षकों और समाज से अपील की कि दिव्यांग विद्यार्थियों की क्षमताओं को पहचानते हुए उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सुलभ संचार और समान अवसरों को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि तकनीक, संवेदनशीलता और सांकेतिक भाषा के प्रभावी उपयोग से शिक्षा को अधिक समावेशी बनाया जा सकता है।
वेबिनार का संदेश रहा—“संचार की नई भाषा सीखें, समावेशी और समान अवसरों वाला समाज बनाएं।”



Comments