दिव्यांग बच्चों के लिए 26 क्रॉस डिसएबिलिटी अर्ली इंटरवेंशन सेंटर स्थापित
- k sharda

- Jun 16, 2025
- 1 min read
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (MSJE) द्वारा देशभर में 0 से 6 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों की दिव्यांगता की समय पर पहचान और समुचित हस्तक्षेप हेतु एक अभिनव पहल की गई है। इस पहल के तहत देश में 26 क्रॉस डिसएबिलिटी अर्ली इंटरवेंशन सेंटर (CDEIC) की स्थापना की गई है।

इन केंद्रों में 8 राष्ट्रीय संस्थानों और 18 समेकित क्षेत्रीय केंद्रों में सिंगल विंडो ईआईसी (Early Intervention Centres) के रूप में सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इनका उद्देश्य प्रारंभिक अवस्था में ही दिव्यांगता की पहचान कर बच्चों को चिकित्सा, परामर्श, थेरेपी, और प्रारंभिक स्कूली शिक्षा हेतु तैयार करना है।
विशेषज्ञों की मदद से यह केंद्र बच्चों में विभिन्न प्रकार की दिव्यांगताओं की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय और पुनर्वास सेवाएं भी प्रदान करते हैं, जिससे प्रत्येक बच्चा अपने जीवन की एक सशक्त शुरुआत कर सके।




Comments