दिव्यांग विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि
- k sharda

- Jun 13
- 1 min read
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिव्यांग विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने हेतु दिव्यांग उच्च शिक्षा प्रोत्साहन योजना संचालित की जा रही है। योजना के अंतर्गत 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले नियमित विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षणिक स्तरों पर प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।

योजना के अनुसार 10वीं कक्षा में जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले दिव्यांग छात्र को ₹2000 तथा 12वीं कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र को ₹5000 की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। वहीं आईटीआई, पॉलिटेक्निक, स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को ₹6000 तथा बी.एड., डी.एड. सहित व्यावसायिक एवं शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों के लिए ₹12000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है।
योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक का छत्तीसगढ़ का निवासी होना, कम से कम 40 प्रतिशत दिव्यांगता होना तथा नियमित छात्र होना आवश्यक है। इच्छुक विद्यार्थी आवश्यक दस्तावेजों सहित अपने जिला समाज कल्याण कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।




Comments