दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए बड़ी पहल: NCPEDP–Bajaj Finserv छात्रवृत्ति कार्यक्रम 2.0 के आवेदन

दिव्यांग विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग में आने वाली आर्थिक और संसाधनों की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए NCPEDP और Bajaj Finserv द्वारा संचालित “दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति कार्यक्रम 2.0” के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

यह छात्रवृत्ति विशेष रूप से महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के उन विद्यार्थियों के लिए है, जो 40% या उससे अधिक बेंचमार्क दिव्यांगता के साथ कम आय वाले परिवारों से आते हैं और उच्च शिक्षा जारी रखना चाहते हैं।
कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को शिक्षा शुल्क, परिवहन, मेस, आवास और आवश्यक सहायक उपकरणों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। खास बात यह है कि इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है, जिससे अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थी इसका लाभ उठा सकें।
इच्छुक विद्यार्थी हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों माध्यमों में उपलब्ध आवेदन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट किया जा सकता है।
आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।
किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर +91-9217345677 पर संपर्क किया जा सकता है या ईमेल bfsp.ncpedp@gmail.com पर लिखा जा सकता है।
यह पहल दिव्यांग विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।




Comments