दिव्यांगजनों के लिए प्लेसमेंट कैंप

राष्ट्रीय रोजगार सेवा, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत विशेष रोजगार कार्यालय (दिव्यांगजनों के नियोजन हेतु) रायपुर द्वारा पुरुष मूकबधिर दिव्यांगजनों के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 27 फरवरी 2026 (गुरुवार) को आयोजित होगा।

इस प्लेसमेंट कैंप में सिक्योरिटी गार्ड पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को रायपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में कार्य करने का अवसर मिलेगा।
कार्य का समय 12 घंटे की शिफ्ट रहेगा तथा वेतन लगभग 13,777 रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। नाइट शिफ्ट में कार्य करने पर 120 रुपये प्रति नाइट, अवकाश के दिन कार्य करने पर डबल पेमेंट तथा त्योहारों पर ओवरटाइम का भुगतान किया जाएगा।
इस कैंप में वे सभी पुरुष मूकबधिर दिव्यांग अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं जिनकी आयु 18 से 32 वर्ष के बीच हो। अभ्यर्थियों को अपने साथ आधार कार्ड, विकलांगता प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र एवं पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा।
इच्छुक अभ्यर्थी roigar.cg.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-4044081 पर संपर्क किया जा सकता है।




Comments