top of page
Search

दिव्यांगजनों के लिए विशेष प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 9 मई को रायपुर में

  • Writer: k sharda
    k sharda
  • May 1, 2025
  • 1 min read

राष्ट्रीय रोजगार सेवा, छत्तीसगढ़ के विशेष रोजगार कार्यालय (दिव्यांगजनों के नियोजन हेतु), रायपुर द्वारा 9 मई 2025 को एक विशेष प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।


यह कैंप रायपुर स्थित विशेष रोजगार कार्यालय परिसर, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, राजभवन के समीप सिविल लाइन में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित होगा। कैंप में Atypical Advantage Pvt. Ltd., जमशेदपुर, झारखंड की ओर से Production Trainee (NAPS Scheme) के अंतर्गत कुल 25 पदों पर भर्ती की जाएगी।


इस अवसर पर 12वीं उत्तीर्ण ऐसे अभ्यर्थी जो 18 से 25 वर्ष की आयु सीमा में हैं और छत्तीसगढ़ के अधिसूचित दिव्यांगजन प्रमाणपत्र धारक हैं, वे बिना किसी शुल्क के इस प्लेसमेंट कैंप में भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को ₹10,000 से ₹13,000 तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा आवास, यूनिफॉर्म और बस सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।


अभ्यर्थियों को कैंप में भाग लेने के लिए शैक्षणिक प्रमाणपत्र, दिव्यांग प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और रोजगार पंजीयन कार्ड की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना आवश्यक है।


अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय के नंबर 0771-4044081 पर संपर्क कर सकते हैं।



---

 
 
 

Comments


Post: Blog2_Post

©2022 by shardaclasses. Proudly created with Wix.com

bottom of page