
दिव्यांगता की समय रहते पहचान के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम
- k sharda

- May 14, 2025
- 1 min read
दिव्यांगता की समय रहते पहचान के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा देशभर में 22 क्रॉस-डिसेबिलिटी अर्ली इंटरवेंशन केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों का उद्देश्य 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों में दिव्यांगता की शीघ्र पहचान करना और उन्हें समय रहते आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना है।

इन केंद्रों में बच्चों को स्पीच थेरेपी, फिजियोथेरेपी और ऑक्युपेशनल थेरेपी जैसी उपचारात्मक सेवाएं मिलेंगी। साथ ही अभिभावकों और देखभाल करने वालों को विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया जाएगा ताकि बच्चे शारीरिक, मानसिक और भाषाई विकास के साथ स्कूल के लिए तैयार हो सकें।
यह पहल समावेशी शिक्षा और दिव्यांगजनों के समग्र विकास की दिशा में एक ठोस कदम मानी जा रही है। सरकार का मानना है कि समय पर हस्तक्षेप से दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर और मुख्यधारा में लाने में मदद मिलेगी, जिससे उन्हें समान अवसर मिल सकें।




Comments